Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

फहीम खान के भाई समेत तीन पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

khabar24 by khabar24
September 24, 2026
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
फहीम खान के भाई समेत तीन पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD: धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था। जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था। आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी।

एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Previous Post

लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान, 4 घर चपेट तीन घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर

Next Post

फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार, 2004 में हुई थी अंधाधुंध फायरिंग

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

धनबाद समाहरणालय में ‘दिशा’ की बैठक में 100 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

धनबाद समाहरणालय में ‘दिशा’ की बैठक में 100 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

October 8, 2026
सात जिलों में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था का छोटानागपुर आईजी ने धनबाद में किया समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

सात जिलों में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था का छोटानागपुर आईजी ने धनबाद में किया समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

October 3, 2026
जितिया पर्व में परिवार के साथ स्नान करने गई युवती दामोदर नदी में डूबी, खोज बीज जारी

जितिया पर्व में परिवार के साथ स्नान करने गई युवती दामोदर नदी में डूबी, खोज बीज जारी

October 2, 2026
धनबाद CO से 1 करोड़ रंगदारी और गोली मारने की धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, मामा से बदला लेने रचा था साजिश

धनबाद CO से 1 करोड़ रंगदारी और गोली मारने की धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, मामा से बदला लेने रचा था साजिश

September 28, 2026
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार, 2004 में हुई थी अंधाधुंध फायरिंग

फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार, 2004 में हुई थी अंधाधुंध फायरिंग

September 28, 2026
फहीम खान के भाई समेत तीन पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

फहीम खान के भाई समेत तीन पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

September 24, 2026

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

imunify-bot-check
  • English