Dhanbad : आज सरस्वती पूजा की धूम है स्कूल, कॉलेज के साथ मुहल्ले में भी सरस्वती पूजा की जा रही है खासकर बच्चो और युवाओ में पूजा कों लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। आज सुबह से ही विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा शहर में धूम धाम से हो रही हैं शहर के पप्पू तालाब में सरस्वती पूजा को लेकर नए थीम से पंडाल बनाया गया है जो काफी आकर्षक है, तालाब के बीच में अयोध्या राम मंदिर का थीम दिया गया है साथ ही मां सरस्वती की मूर्ति भी काफी आकर्षक बनाया गया है। वहीं पंपु तालाब के समीप मेले का भी आयोजन किया गया है जिसे देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी हुई है। पप्पू तलाब पूजा कमेटी के पिंटू सिंह ने बताया कि यहां 45 साल से सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है हम लोग दो-तीन महीना पहले से ही पानी में पंडाल निर्माण का कार्य शुरु कर देते हैं।







