Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

khabar24 by khabar24
December 18, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD धनबाद: कोल इंडिया के नये चेयरमैन बी. साईराम पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को अपने पहले दौरे पर धनबाद पहुंचे। सड़क मार्ग से रांची से धनबाद पहुंचते ही उन्होंने केंदुआडीह के गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुनर्वास की स्थिति और गैस रिसाव को रोकने को लेकर चल रही तकनीकी प्रक्रियाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने कहा कि उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, ताकि किसी भी तरह की जान-माल की हानि न हो। उन्होंने बताया कि इसको लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से लगातार निर्देश मिल रहे हैं और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत बीसीसीएल और जिला प्रशासन को सूचना दें।

चेयरमैन ने कहा कि यह एक जटिल समस्या है, क्योंकि भूमिगत खदानें और सौ साल से अधिक पुराना वर्किंग सिस्टम है, जहां सीधे पहुंचना संभव नहीं है। नाइट्रोजन फ्लशिंग जैसी वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य तकनीक के माध्यम से जहरीली गैसों के प्रभाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही यहां सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, उसी तरह अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी आक्रामक रूप से यह कार्य किया जाएगा।

Previous Post

उपायुक्त ने किया प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण

Next Post

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

khabar24

khabar24

Next Post
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English