Dhanbad : बीसीसीएल के अधीन कार्य करने वाली आउट सोर्सिंग कंपनी ईगल दीप पीबी धनबाद कोल प्राइवेट लिमिटेड ने पुटकी, भागाबाँध के 25 रैयत को जमीन के बदले नियोजन सुनिश्चित किया है। सभी को धनबाद स्थित ईगल दीप कोल प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में बुलाकर कागजी प्रक्रिया कर उन्हें 15 फरवरी से योगदान देने को कहा गया है। वही सभी रैयतो ने एक स्वर से ईगल दीप प्राइवेट लिमिटेड को धन्यवाद देते हुए कहा कि पीबी क्षेत्र में कंपनी के आ जाने से हम लोगों की बेरोजगारी दूर हो गई कंपनी के टर्म एंड कंडीशन समझ कर हम लोगों ने आज जॉइनिंग किया कंपनी के मैनेजर जितेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने उज्जवल भविष्य के लिए सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिया







