Dhanbad :नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम में बुधवार को स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने वीणापाणि,सदा वाणी हितकारिणी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर वसंत पंचमी का पर्व मनाया। बच्चों ने पूजा अर्चना व आरती पश्चात प्रसाद ग्रहण कर सभी शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। साथ ही पहला कदम स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन दिव्यांग बच्चों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने काफी उत्साहित होकर खेल में हिस्सा लिया।टूर्नामेंट समापन समारोह में सभी बच्चों को पुरुस्कार दे कर प्रोत्साहित किया।सचिव अनिता अग्रवाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र के साथ सभी क्षेत्रों में सफलता की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







