Dhanbad : झरिया के जोरापोखर स्थित शहीद शशिकांत पांडे चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पुलवामा के अमर शहीदो को श्रद्धांजलि दिया गया जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए,14 फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए माँ भारती के वीर सपूतों को भागा मोड़ से शहिद शशिकांत पांडे चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने कहा की 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे तो हम बहुत अच्छे से और बड़े जोर-शोर से मनाते हैं जो कि हमारे संस्कृति का हिस्सा भी नहीं है लेकिन याद रहे आज से 5 साल हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए थे जो कि किसी के पिता, किसी के भाई, किसी के पुत्र, और किसी के पति थे। हम वैलेंटाइन डे मनाने के वजाय उन शहीदों की याद में काला दिवस मनाएं और अगर हम उन शहीदों के लिए कुछ ज्यादा नहीं कर सकते तो कम से काम उन शहीदों के नाम का एक दिया जलाएं राष्ट्र के नाम एक दिया जलाएं कम से कम हम उन शहीदों को श्रद्धांजलि तो दे सकते हैं ,राष्ट्र पर कुर्बान होने वाले उन शहीदों को हम शत-शत नमन करते है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगत सिंह आकाडिमी के सुरज गुप्ता,उमेश कुमार,रीया कुमारी,दीपक,रुसी कुमारी,विवेक आदि थे।







