धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर हटिया स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में बुधवार की देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवर ले उड़े जिसकी सूचना दुकान संचालक को गुरुवार सुबह फोन पर मिली, दुकान संचालक कृष्ण अग्रवाल को चोरी की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना धनबाद थाना को दिया मौके पर पुलिस पहुचकर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।
वही संचालक कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने रात करीब 2:00 बजे के आसपास दुकान का शटर काटकर दुकान में रखें सोना एवं चांदी को ले गए जिसकी कीमत लगभग 5 से 7 लख रुपए है। आगे उन्होंने बताया कि बुधवार को उन्होंने दुकान नहीं खोला था लेकिन शाम में वह दुकान देखने पहुंचे थे। आज सुबह बगल के दुकान संचालक ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है इसके बाद मौके पर पहुंच कर देखने पर शटर आधा खुला हुआ था वहीं दुकान में रखें सोनी एवं चांदी के आर्नामेंट्स चोरी हो गए थे
वही हीरापुर हटिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि कृष्ण अग्रवाल ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई है जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह को हुई जहां पुलिस भी पहुंच कर छान बीन में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात करीब 2:00 बजे के आसपास चोर शटर काट रहे हैं वही धनबाद थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वे इस घटना का उद्वेदन करेंगे और इसमें सनलिप्त दोषी को सजा दिलाएंगे।







