Dhanbad : किसानों के द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में आज कई मजदूर यूनियन, ट्रेड यूनियन और राजनीतिक दल के द्वारा भारत बंद बुलाया गया है। जिसका असर धनबाद में देखने को।मिला एक ओर कांग्रेस ने शहर रणधीर वर्मा चौक में सड़क अवरुद्ध कर धरना प्रदर्शन किया जिससे करीब एक घंटे तक सड़क बाधित जिसके बाद सदर थाना की पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश के नेता अशोक सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जबकि ट्रेड यूनियन के बैनर तले भी किशन आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिला जमकर नारेबाजी करते हुए MSP लागू करने की मांग किया।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और अशोक सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही है दिल्ली बॉर्डर पर किल लगाकर और आंसू गैस छोड़कर दिल्ली जाने से रोका गया है, पिछली बार के आंदोलन में केंद्र सरकार ने MSP लागू करने का वादा किया था। वहीं वामपंथी नेता असीम हलदर ने कहा की मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति और ट्रेड यूनियन के द्वारा किसान मजदूर के समर्थन में आज भारत बंद बुलाया गया है जिसके समर्थन में हम लोग सड़क पर उतरे हैं और केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं केंद्र की सरकार किसन, मजदूर के खिलाफ काम कर रही है और सार्वजनिक संस्था को निजी हाथों में बेच रही है। कहां की सरकार किसानों का एमएसपी कानून लागू नहीं किया गया और सार्वजनिक संस्थाओं को बेचना बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन होगा।







