Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन को लेकरदो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

khabar24 by khabar24
February 19, 2024
in धनबाद
0
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन को लेकरदो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Dhanbad: राज्य के 50 वर्ष से ऊपर की महिला एवं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति पुरुष को प्रति महीने 1000 रुपए पेंशन देने के लिए मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन की शुरुआत की गई है। इसके लिए जिले के सभी 256 पंचायत, नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सभी वार्ड में आगामी 20 फरवरी से 22 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पंचायत सचिव, प्रखंड कर्मी, सीएससी, प्रज्ञा केंद्र, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि मौजूद रहेंगे।

इस संबंध में निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद ने बताया कि शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर सभी प्रखंड कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायकों को पुराने समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे शिविर में आने वाले सभी योग्य लाभुकों का सरलता से आवेदन प्राप्त करके उन्हें स्वीकृति प्रदान की जा सके।

निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि जिस लाभुक के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है और बनने के लिए दिया है, उनका रिसीविंग दिखाने पर आवेदन स्वीकार किया जाएगा। परंतु जब जाति प्रमाण पत्र बनेगा तब उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। पेंशन योजना से योग्य लाभुकों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने के लिए 20 से 22 फरवरी तक जिले के सभी पंचायतों और वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

लाभुकों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज दो फोटो अपने साथ रखने होंगे।इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के रंजीत कुमार शर्मा, मोहम्मद कादीर अंसारी ने सभी प्रखंड कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायकों को प्रशिक्षण दिया।

Previous Post

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर कोषांगों का गठन

Next Post

वासेपुर के मुख्तार होंगे धनबाद विधानसभा से टीएमसी के उम्मीदवार

khabar24

khabar24

Next Post
वासेपुर के मुख्तार होंगे धनबाद विधानसभा से टीएमसी के उम्मीदवार

वासेपुर के मुख्तार होंगे धनबाद विधानसभा से टीएमसी के उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English