Dhanbad: राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के बैनर तले बीसीसीएल मुख्यालय गेट के समीप एक सभा का आयोजन किया गया जिसके बाद यूनियन के अध्यक्ष इंदु देवी, महामंत्री आशनी सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल बीसीसीएल सीएमडी से मुलाकात किया और कोयला मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। जिसे लेकर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के महामंत्री आशनी सिंह ने कहा की कोयला कर्मियो के समस्या को लेकर वार्ता किया गया जिसमे भूली सहित अन्य जर्जर क्वाटरो की मरमत्ती करवाना, बीसीसीएल के कार्यालयों में पानी और सौचलय की समुचित व्यवस्था करना, सभी धर्मो के लिए पूजा स्थल का निर्माण करना, जो कर्मी 10 वर्षो से संवेदनशील स्थलों पर है उन्हे दूसरी जगह पदस्थापित करना, रिटायर कर्मियो को समय पर पीएफ सहित सारी सुबिधा मुहैया कराना है। साथ ही कहा की युनीय आगे भी मजदूरों के लिए आवाज उठाते रहेंगे।







