Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी की नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम के तहत धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्वयं सहायता समूह की 100 महिला समूह को सिलाई मशीन का वितरण किया। इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है, महिलाओं के कई स्वयं सहायता समूह काफ़ी उपयोगी साबित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मातृ वंदना योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं महिलाओं को सम्मान देते हुए ससख्त बनाने का प्रयास किया हैं। कहा भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं करती सेवा भी करती है।

मौके पर श्रवण राय, रीता प्रसाद, अर्चना सिंह, बॉबी पाण्डेय, विभा रानी, मानस प्रसून, निर्मल प्रधान, रवि सिन्हा, पुरषोत्तम रंजन, कपिल पासवान, राजा राम दत्ता, राजेश गुप्ता, टुन्नू यादव, रिंकू सिन्हा, मनोज मालाकार, छोटू कुमार दास, विशाल सिन्हा, गुड्डू वर्मा, मिथुन ठाकुर एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।







