Dhanbad:हिंदी साहित्य विकास परिषद द्वारा फाल्गुन मे हसीं की पिचकारी कार्यक्रम का आयोजन धनबाद न्यू टाउन हॉल में किया गया । कार्यक्रम में मेरठ से अनामिका जैन अम्बर, मुंबई से रोहित शर्मा और कानपुर से हेमंत पांडेय हास्य कवि पंहुचे । कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर धनबाद के कई डॉक्टर, समाजसेवियों और उद्योगपतियों को संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

वही मौके पर उपस्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हिंदी साहित्य विकास परिषद द्वारा पिछले कई वर्षों से हिंदी साहित्य को लेकर किये जा रहे कार्यो की सराहना की। वही संस्था के अध्यक्ष संजय आनन्द ने कहा कि हिंदी साहित्य विकास परिषद के 45 वे वर्ष और होली के शुभ अवसर पर अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । वही उन्होंने आगे बताया कि झारखंड प्रदेश के हिंदी साहित्य के कवियों, साहित्यकारों की रचनाओं का लोकापर्ण सितम्बर के महीने में करने की योजना है। वही हिंदी साहित्य विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानपुर से आये हेमंत पांडेय, मुंबई से आये रोहित शर्मा और मेरठ से आई अनामिका जैन अम्बर ने अपने हास्य रचनाओं से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वही कार्यक्रम के अंत मे मेरठ से आई अनामिका अम्बर जैन ने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।







