Dhanbad: सोमवार की दोपहर धनबाद कोर्ट परिसर में वकीलों ने जमकर बवाल काटा। दरअसल जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने एक वकील की पिटाई कर दी। जिसके बाद वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद हंगमा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हंगामा कर रहे वकील शांत हुए। वकील ने जिला जज को सूचना दिया साथ ही सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाया।

दरसल धनबाद के बलियापुर स्थित एक 3 एकड़ 4 डिसमिल पुस्तैनी जमीन को लेकर युवक रवि रंजन वर्मा से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर रवि रंजन द्वारा अधिवक्ता का पीछा कर उनके साथ कई बार मारपीट करने की भी कोशिश की बात कही जा रही है । साथ ही फोन पर भी उन्हें धमकाया जाता था। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने धनबाद बार एसोसिएशन को भी दिया था।
सोमवार को जब पीड़ित अधिवक्ता परिमल आचार्य कोर्ट में अपना काम कर रहे थे, उसी वक्त आरोपित रवि रंजन वहाँ पहुंचा और उनके साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगा। अधिवक्ता के साथ मारपीट होता देख उनके साथी वकीलों ने आरोपित को पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद वकील शांत हुए।







