Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

ईडी को मिला CM केजरीवाल का रिमांड, 28 मार्च तक रहेंगे रिमांड पर

khabar24 by khabar24
March 22, 2024
in राष्ट्रीय
0
ईडी को मिला CM केजरीवाल का रिमांड,  28 मार्च तक रहेंगे रिमांड पर
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Delhi : कथित शराब घोटाला मामले में CM केजरीवाल को गुरुवार रात ED ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बुधवार को उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. ED ने कोर्ट से CM केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने CM केजरीवाल को 6 दिनों की रिमांड दिया है. यानी सीएम केजरीवाल 28 मार्च तक ED की रिमांड पर रहेंगे. ED ने CM केजरीवाल को शराब घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है. ED की तरफ से राउज एवेन्यू कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजू ने ED का पक्ष रखा. वहीं अरविंद केजरीवाल की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने कोर्ट के सामने CM केजरीवाल का पक्ष रखा.

ASG राजू ने रखा ED का पक्ष कोर्ट में सुनवाई के दौरान ASG राजू ने ED का पक्ष रखते हुए कहा कि PMLA के विभिन्न प्रावधानों का पालन करते हुए CM केजरीवाल को गिरफ्ततार किया गया है. इसके साथ ही CM और उनके घरवालों को भी गिरफ्तारी का आधार लिखित में बताया गया है. इस दौरान ED की ओर से अरेस्ट फाइल भी पेश की गई.कोर्ट को बताया गया कि 28 पेज में गिरफ्तारी के आधार का उल्लेख है. ED ने इस मामले में CM केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता और सरगना बताया. ASG राजू ने ये भी कहा कि केजरीवाल आबकारी नीति के निर्माण में सीधे शामिल थे, विजय नायर उनके लिए काम कर रहा था. विजय नायर की भूमिका मध्यस्थ की थी. वो AAP और साउथ लॉबी के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था. विजय नायर केजरीवाल के घर के पास वाले घर मे रह रहा था. वो घर कैलाश गहलोत को अलॉट था. रिश्वत की एवज में आबकारी नीति में मनमाने बदलाव किए गए. अपराध की अर्जित आय में से 45 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में इस्तेमाल किये गए. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अपराध से अर्जित आय सिर्फ 100 करोड़ की नहीं है. रिश्वत देकर शराब निर्माताओं ने जो मुनाफा कमाया, वो भी उसमे शामिल है.

ASG राजू ने कहा कि मनी ट्रेल Establish हो रही है. गोवा में जो पैसा आया है, वो 4 रूट से आया. गोवा में जो आप के उम्मीदवार थे,पैसा उनको भी मिला. इन आरोपों की पुष्टि के लिए हमारे पास न केवल बयान है, बल्कि कॉल रिकॉर्ड भी है. CM केजरीवाल के वकील ने दी ये दलीलें CM केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कहा कि रिमांड यूं ही नहीं मिल जाती, उसके लिये कोर्ट को आश्वस्त करना होता है. ED को साबित करना होगा कि यहां कैसे PMLA के तहत केस बन रहा है.ED को मार्च 2024 में केजरीवाल को गिरफ्तार करने की जरूरत क्या थी. पूरी रिमांड अर्जी, गिरफ्तार के लिखित आधार का कॉपी पेस्ट है. सिंघवी ने SC के पुराने फैसले का हवाला देकर ये साबित करने का प्रयास किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है.

सिंघवी ने कहा कि 50% बयान में केजरीवाल के नाम का जिक्र तक नहीं है. 80% लोगों ने केजरीवाल की इस मामले में भूमिका का कोई जिक्र नहीं किया. सारथ रेड्डी ने इस बात से इनकार किया कि उसने विजय नायर को कोई पैसा दिया. चूंकि उसने केजरीवाल का नाम नहीं लिया, इसलिए ED ने उन पर जांच में सहयोग न देने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद CM केजरीवाल को 5 दिनों की रिमांड पर भेज दिया. आफको बता दें कि इससे पहले CM केजरीवाल की तरफ से गिरफ्तारी के खिलाफ SC में याचिका दायर की गई थी, जिसे वापस ले लिया गया. CM के वकील ने कहा कि ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाई सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ टकरा रही है इसलिए उन्होंने याचिका वापस ली।

Previous Post

उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने कार्मिक कोषांग की समीक्षा की

Next Post

गोबिंदपुर थाना क्षेत्र से 20 पेटी अंग्रेजी शराब, 30 लीटर स्प्रिट बरामद

khabar24

khabar24

Next Post
गोबिंदपुर थाना क्षेत्र से  20 पेटी अंग्रेजी शराब, 30 लीटर स्प्रिट बरामद

गोबिंदपुर थाना क्षेत्र से 20 पेटी अंग्रेजी शराब, 30 लीटर स्प्रिट बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English