Dhanbad : उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद धनबाद के मार्गदर्शन में आसन्न लोक सभा चुनाव एवम् होली पर्व के मद्देनजर तेतुलमारी थाना की पुलिस तथा जिला उत्पाद बल के सहयोग से तिलतांड ग्राम में पांच अवैध महुआ शराब के भट्टी पर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में संलिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के तहत् अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी में महुआ चुलाई शराब – 120 लीटर, जावा महुआ लगभग -3000 केजी लगभग जब्त किया गया जिसके बाद जावा महुआ को घटनास्थल पर विनष्ट कर दिया गया l








