Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

1 से 18 मार्च तक माइनिंग विभाग ने वसूला 9 लाख रुपए जुर्माना

khabar24 by khabar24
March 23, 2024
in धनबाद
0
1 से 18 मार्च तक माइनिंग विभाग ने वसूला 9 लाख रुपए जुर्माना
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

20 वाहन जब्त, 2 एफआईआर दर्ज

Dhanbad: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में कोयला, बालू व अन्य खनिज संपदाओं के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीते 1 मार्च से लेकर 18 मार्च 2024 तक विभाग ने 9 लाख 2500 रुपए की जुर्माना राशि वसूली है। वहीं 20 वाहनों को जब्त कर जोड़ापोखर व महुदा थाना में एक-एक एफआईआर दर्ज कराई है। इस संबंध में खनन इंस्पेक्टर विनोद कुमार प्रमाणिक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार बालू एवं पत्थर के अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला खनन कार्यालय एवं पुलिस द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत गोविंदपुर थाना, तिसरा, मैथन ओपी, हरिहरपुर, राजगंज, भौंरा ओपी, महुदा, बरोरा, धनसार, बाघमारा व सरायढेला थाना में जांच अभियान के दौरान पत्थर व बालू के अवैध परिवहन करते 20 वाहनों को जब्त कर उनसे जेएमएमसी अधिनियम 2004 के नियम 54 (5) के तहत 9 लाख 2500 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही 6 मार्च 2024 को जोरापोखर (भौंरा) कांड संख्या 42 / 2024 तथा 7 मार्च 2024 को महुदा थाना कांड संख्या 16 / 2024 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा बालू एवं पत्थर के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

Previous Post

धनबाद में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस ऑफीसर को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं त्रुटि रहित तरीके से चुनाव संपन्न कराने का दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

चुनाव प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की टीम पंहुची छम छम किन्नर के आवास

khabar24

khabar24

Next Post
चुनाव प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की टीम पंहुची छम छम किन्नर के आवास

चुनाव प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की टीम पंहुची छम छम किन्नर के आवास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English