Dhanbad: भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा सीट को होल्ड में रखने के बाद रविवार को यानी होली से एक दिन पहले सिटिंग सांसद पशुपति नाथ सिंह का टिकट काट दी और बाघमारा विधायक ढुलू महतो को प्रत्यासी बनाया है। जिसके बाद एक ओर खुशी तो एक ओर गम है। जहां चिटाही में खुशी देखी जा रही है वही धनसार में सन्नाटा है।
इसे लेकर सासंद पी एन सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है की पार्टी आलाकमान के फैसले का सम्मान करते है, पार्टी के साथ है एनडीए का 400 पार का संकल्प पूरा होगा। साथ ही कहा की पार्टी में ही कुछ गोल मुझे टिकट मिलने के विरोध में थे, कुछ लोग उम्र का तकाजा भी दे रहे थे। टिकट कटने से सांसद के चेहरे पे मायूसी साफ दिख रही थी।

वही पीएन सिंह का टिकट कटने से संगठन में भी नाराजगी दिख रही है, संगठन के कई पदाधिकारी सांसद के घर पर पंहुचे और पार्टी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आपस में पार्टी पदाधिकारी पद से इस्तीफा देने की बात भी कर रहे थे, इधर राजपूत समाज भी काफी नाराज दिख रहा है।
वही धुलु महतो के घर बाघमारा के चिटाही में खुशी देखी जा रही है विधायक समर्थक उनके आवास पर पंहुचकर रात से ही बढ़ाई दे रहे है। टिकट मिलने पर ढुलू महतो काफी खुश दिखे इसे लेकर पार्टी आलाकमान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी को धन्यवाद दिया। कहा की धनबाद की जनता के उमिदो पर खरा उतरेंगे, जनता की जो समस्याएं हैं उसे दूर करेंगे।
लेकिन धुलू महतो को टिकट मिलने से राजनीतिक गलियारे में चर्चा गर्म है कई लोग ढुलू महतो को टिकट मिलने को सही बता रहे है तो कई लोग भाजपा के निर्णय को गलत भी बता रहे है। साथ ही ढुलू महतो को टिकट देने पर पार्टी में बाहरी – भीतरी भी हो सकती है।







