रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक सीपीआई कार्यालय अलवरट चौक में रांची में वरिष्ठ साथी राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई, इसमें मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ,पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक मौजूद थे ।
बैठक की शुरुआत में दिवंगत साथियों के सम्मान में 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा नरेंद्र मोदी कि सरकार मणिपुर को जला रही है। वहां की महिलाओं को नंगे घुमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश जबरदस्त संकट के दौर से गुजर रहा है ।
आर एस एस और बी जे पी किसी भी प्रकार से सत्ता में बने रहना चाहती है। क्योंकि 2025 में अपनी सभी वर्षगांठ सत्ता में रहकर बनाना चाहती है । वहीं दूसरी ओर देश के धन्ना सेठों से रूपया बटोर कर 2024 की लोकसभा और पांच राज्यों की विधानसभा दौलत के बल पर उस पर कब्जा करना चाहती है।
वही जनता महंगाई बेकारी कुशासन और धार्मिक उन्माद पैदा करने के खिलाफ सत्ता से उन्हें बेदखल करना चाहती है । मणिपुर की घटनाओं ने सारे देश के लोगों को रुला दिया है । घर-घर में महिलाएं आक्रोशित है। ऐसी स्थिति में इंडिया का गठन एक सकारात्मक राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने के लिए आगे बढ़ रहा है।
इसके चलते नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत स्तर पर बौखलाहट उनके दैनिक कार्य में और सार्वजनिक उपस्थिति में दिखाई देती है ।सरकारी कार्यक्रमों में भी विपक्ष को संसदीय भाषाओं से नवाज रहे हैं । इनकी बौखलाहट का ही एक सजीव प्रमाण है । दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था को आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्रिमंडल में उलटफेर करना चाहते हैं ।लेकिन उन पर सहमति नहीं बन रही है ।
इन कारणों से एक तरफ महंगाई बढ़ रही है। 2024 की लोकसभा के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने उम्मीदवार चयन कर बिना शोर-शराबे के क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। व्यापक स्तर पर जनता से धन इकठ्ठा करने का अभियान चलाए जाने की योजना है।







