Dhanbad: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने शुक्रवार को बरटांड बस स्टैंड में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे बस स्टैंड पर लोगों को 25 मई 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही बस स्टैंड पर उपस्थिति लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई। इस दौरान डीटीओ कहा कि अगर किसी का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो शीघ्र अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा ले। उन्होंने लोगों को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर ऑनलाइन फार्म 6 भरने की प्रक्रिया समझाई।







