Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

मुंगेर से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले मां – बेटा गिरफ्तार

khabar24 by khabar24
March 30, 2024
in धनबाद
0
मुंगेर से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले मां – बेटा गिरफ्तार
0
SHARES
84
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Dhanvad पुलिस को जांच के क्रम में एक बड़ी सफलता हांथ लगी है। बिहार के मुंगेर से हंथियार लाकर धनबाद में बेचने के आरोप में पुलिस की विशेष टीम ने 50 वर्षीय एक महिला और उसके पुत्र को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया है। इसे लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक हर्दीप पी जनार्दन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा आरती होटल, कंचनडीह के सामने भुईयाधौड़ा की एक 50 वर्षीय महिला और उसका पुत्र मुंगेर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल लाकर निरसा थाना क्षेत्र एवं इसके आस-पास के थाना क्षेत्रों के लोगो को बेचते है। 

सूचना के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापामारी करते हुए महिला उषा देवी एवं उसके पुत्र कृष्णा यादव को 7.65 एमएम के 2 कंट्री मेड पिस्टल, 7.65 एमएम के 2 खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 14 जींदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया छापामारी दल में थाना प्रभारी गोविन्दपुर  रविकान्त प्रसाद, थाना प्रभारी निरसा  मंजीत कुमार, गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी  नितिश कुमार, निरसा थाना के पवन तिर्की, आरक्षी लव कुमार सिंह, शिल्पी भगत, अशोक सोरेन, सिद्धेश्वर कुमार मेहता, राजेश कुमार सिंह के अलावा गोविंदपुर एवं गल्फरबाड़ी ओपी की टीम शामिल रही।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 12 चेक पोस्ट के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट भी बनाए है। साथ ही 21 फ्लाइंग स्क्वायड टीम की तैनाती की गई है। अन्य राज्य या अन्य जिले से धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर अवैध हथियार, नकद राशि, शराब व अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही बताया कि अब तक आर्म्स एक्ट, एससी / एसटी, दंगा, वाहन चोरी करने वाले 2400 अपराधियों की सूची बनाई गई है। पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति के घर जाकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि पुलिस ने 14 अपराधियों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाने की अनुशंसा की है।

Previous Post

डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूले 2.5 लाख जुर्माना, अवैध बालू लदे वाहन भी जब्त

Next Post

पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत ग्राम रक्षा दल के सदस्य की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English