Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home राँची

INDIA के घटक दलों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय चाईबासा में एकदिवसीय महाधरना दिया

khabar24 by khabar24
November 7, 2023
in राँची
0
INDIA के घटक दलों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय चाईबासा में एकदिवसीय महाधरना दिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

चाईबासा : विगत तीन महीनों से मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और उपद्रवी भीड़ द्वारा जनजातीय महिलाओं को सरेआम नंगा कर सड़कों पर घुमाने एवं उनके साथ सामूहिक बलात्कार तथा दुर्व्यवहार की बेहद शर्मनाक घटना घटने के बावजूद केन्द्र सरकार द्वारा संसद में मणिपुर की घटना पर कोई चर्चा नहीं करने और हिंसा रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाने के विरोध में झामुमो, कांग्रेस और जदयू समेत टीम I.N.D.I.A. के घटक दलों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय चाईबासा में एकदिवसीय महाधरना दिया ।

कार्यक्रम का अध्यक्षता झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय सदस्य इकबाल अहमद ने तथा संचालन झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह केन्द्रीय सदस्य राहुल आदित्य ने किया । इस अवसर पर संबोधित करते हुए झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं ।

गांधीवादी विचारधारा से चलने वाले देश को मनुवादी विचारधारा से चलाया जा रहा है । जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांट कर नफरत की राजनीति की जा रही है । मणिपुर की घटना इसी विकृत सोच का नतीजा है । मणिपुर की घटना ने पूरे देश को कलंकित करने का काम किया है उसके बावजूद केन्द्र सरकार का संसद में चर्चा नहीं करना तथा हिंसा रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाना काफी निंदनीय है ।

देश में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए देश में भाजपा की केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों को उखाड़ फेंकना जरुरी है । कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर दास ने कहा कि जो सरकार जातीय हिंसा की आग को रोक नहीं सकती, महिलाओं के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है । उस निकम्मी सरकार को अविलंब बर्खास्त कर देना चाहिए ।

Previous Post

भाजपा युवा मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Next Post

भू-अर्जन, राजस्व संबंधित कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English