Dhanbad : ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा न्यू टाउन हाल में उपायुक्त की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें जिला प्रशासन के साथ साथ पुरे जिले के शांती समिती के सदस्यों के साथ सभी थाना प्रभारी, सीओ, विडीयो भी मौजुद रहे। खास बात रही की बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने सुरक्षा से जायदा पानी, बिजली, सड़क और सड़क पर हाइवा परिचालन और सफाई की समस्या से अवगत कराया।
वही जिला प्रशासन के द्वारा रामनवमी या ईद में चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया गया इस दौरान डीजे पर पुरी तरह पाबंदी की बात कही गई, अखाड़ा कमिटी का परमिशन लेना आवश्यक होगा, कमिटी अपने रूट पर ही जुलुश निकलेंगे, आचार संहिता को देखते हुए कोई पार्टी का नारा या आपत्तिजनक नारे नही लगाना है।

इस दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा की इस बार चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है, इसका पालन करते हुए ही ईद या रामनवमी मनाएं इसे लेकर एसडीएम या थाना के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है इसका पालन करें वही कुछ मूलभूत समस्याओं की भी बात कही गई है जिसका भी समाधान किया जाएगा।
एसएसपी एचपी जनार्दन ने कहा की आपराधीक तत्वों पर लगाम लगाने को लेकर जिला पुलीस पुरी तरह तत्पर है ढाई हजार अपराधीक घटनाओ में संलिप्त लोगों की लिस्ट बनाई गयी है ।तीन से अधीक अपराधिक मामले दर्ज अभियुक्तों पर सीसीए लगाया जा रहा है ।अनुमती प्राप्त सभी अखाड़ों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी जुलिश में मजिस्टेड के साथ दो पुलिसकर्मी रहेंगे।








