Dhanbad: केंदुआडीह थानाक्षेत्र के गोरखपुरी कैंप मुहल्ला निवासी रामज्ञा हरिजन के एकलौते पुत्र 11 वर्षीय बच्चे प्रिंस हरिजन उर्फ भिंडी को उसके पड़ोसी ने अपहरण कर हत्या कर शव को प्लास्टिक की बोरी में भर के कुछ दूर स्थित झाड़ी में फेक दिया था। गुरुवार की दोपहर शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई सूचना पर केंदुआडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। बच्चे के परिजन की आंशका पर पुलिस ने जांच पड़ताल पर हत्या के आरोपी पड़ोसी रोहित और एक किशोर को पकड़ा गिरफ्तार किया है। घटना से पूरे क्षेत्र में गुस्सा और गम व्यापत है।

वही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार केंदुआडीह थाना पंहुचे जहां पत्रकारों के बात करते हुए जानकारी दी की पैसे की लेनदेन के विवाद में बच्चे की हत्या की गई है। बुधवार को बच्चा घर से गायब था जिसकी सूचना थाना में की गई थी काफी खीज बिन किया गया था लेकिन बच्चा नहीं मिला गुरुवार दोपहर झाड़ी में शव मिला। जांच पड़ताल में पता चला की बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई और हांथ पैर बांधकर पास के झाड़ी में फेक दिया गया। हत्या के आरोप में पड़ोसी रोहित और एक किशोर को पकड़ा गया है। इसमें अभी जांच की जा रही है और लोगो की संलिप्तता होगी उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।







