कोर्ट डिस्पेंसरी में हुआ इलाज, कोडरमा मंडल करा से लाया गया था धनबाद कोर्ट
Dhanbad : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में आरोपी सागर सिंह को गवाही के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोडरमा जेल से लाया गया। जिसके बाद धनबाद कोर्ट, एडीजे – 16 न्यायधीश अखिलेश कुमार की अदालत हाजिर हुआ इस दौरान अचानक सागर सिंह की तबियत बिगड़ गई, उसके पेट में दर्द था जिसे देख न्यायाधीश ने इलाज कराने का आदेश दिया। जिसके बाद कोर्ट अस्पताल में डॉक्टरों ने सागर सिंह का इलाज किया।
अधिवक्ता साधन राय ने बताया उनके मुव्ककील सागर सिंह उपरोक्त कांड में किस प्रकार से निर्दोष है यह बताने के लिए पिछले दिनों न्यायालय में पिटीशन दाखिल किया गया था। जिसके आलोक में न्यायालय के आदेश पर सागर सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जबकि कोडरमा से धनबाद लाने के क्रम में सागर की तबियत बिगड़ी स्थिति चिंताजनक कुछ भी बोलने की स्थिति में नही। साधन राय ने बताया की सागर सिंह को सुबह से दोपहर तक कुछ खाने को भी नही दिया गया। समुचित इलाज के लिए न्यायालय में आवेदन दिया गया है
वही जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह के अधिवक्ता जावेद खान ने मीडिया को बताया कि नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर सागर सिंह की स्थिति स्पष्ट दिख रहा है की वो बीमारी से ग्रसित है माननीय न्यायलय के समकक्ष में डॉ को बुलाया गया है यहाँ कोर्ट में डिस्पेंसरी में इलाज करवाया स्थिति ऐसी है की सागर सिंह कुछ भी बोलने के लिए सामर्थ्य नही है। सागर सिंह कई बार वीसी के माध्यम से अपने बीमारी का न्यायलय के समक्ष ज़िक्र किया गया है।







