BOKARO : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र कहे जाने वाले बियाडा में पिछले दिन 28 मार्च को अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी, जिसमें रांची मुख्यालय तक इसकी गूंज सुनाई दी थी। करोड़ों की मशीन के जरिए इतनी बड़ी फैक्ट्री आखिर औद्योगिक क्षेत्र में कैसे संचालित हो रहा था। वह भी उत्पाद विभाग के ठीक नाक के नीचे। इसमें बड़े से बड़े अधिकारी का दौरा हुआ था। जिसको लेकर उत्पाद विभाग के सचिव मुकेश कुमार का भी दौरा जांच के क्रम में हुआ था। इस मामले में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी सहित इस अवैध फैक्ट्री को संचालित करने वाले आरोपियों के धर पकड़ को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी।

जिसमें रविवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। जिसमे विशाल, रितेश और रमेश है। इसमें विशाल सिंह और रितेश सिंह जो दोनों सगे भाई है, ये दोनों उक्त अवैध शराब फैक्ट्री में गार्ड का काम करता था साथ ही रमेश कुमार महतो की गिरफ्तारी हुई, जो इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। इस मामले में मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी सहित अन्य की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द ही पुलिस इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह फैक्ट्री 8 से 9 महीने से रन कर रही थी और आगे भी इस पर जांच जारी है।







