LOHARDAGHA : लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े सैलून में बाल और दाढ़ी बना रहे एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार होने में सफल रहे। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है की सोबरन टोली के रहनेवाले नरेश साहू उर्फ शिबू सोमवार की सुबह अपना बाल और दाढ़ी बनवाने के लिए सैलून में आए हुए थे। सैलून की कुर्सी पर बैठ अभी वे बाल बना ही रहें थे की बाइक पर सवार दो अपराधी सैलून में घुसे और नरेश के सिर में सटा कर गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही नरेश वहीं कुर्सी पर ही ढेर हो गया। कुर्सी के नीचे खून चारो तरफ बिखरा पड़ा हुआ था। सैलून में मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए की क्या हो गया। लोग इससे पहले की कुछ समझ पाते अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। अपराधी जैसे ही सैलून में घुसे और हथियार निकाला सभी लोगों में भय सा बन गया, किसी ने विरोध करना तो दूर घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई।

घटना के समय सैलून में मौजूद लोगों का कहना है कि अपराधी तीन की संख्या में आए थे और सीधे नरेश साहू को गोली मारी और चलते बने। मृतक नरेश साहू के बारे में बताया जाता है की वे जमीन से जुड़े काम करते थे और सीमेंट का भी कारोबार था। इस दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कई आला अधिकारी समेत सेन्हा पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई।
वहीं इस घटना के बाद लोगों के मन में आक्रोश के साथ साथ कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए है। जिस तरह से दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में अपराधी आराम से आकर हत्या कर फरार हो गए, पुलिस की पोल खोल रही है।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने ने जुटी हुई है। वहीं जबीं जुबां यह भी चर्चा है कि मामला लेवी का भी ही सकता है। पुलिस मृतक के परिवारवालों से भी पूछताछ कर रही है, लेकिन परिवारवाले अभी कुछ भी बताने में नहीं है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।







