BOKARO: पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय लगातार ढुल्लू महतो पर हमलावर हैं । सरयू राय शनिवार को अपने बोकारो दौरे के दौरान उन्होंने एक बार फिर ढुल्लू महतो को घेरा है। मीडिया के बात करते हुए उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो को नोटिस दिए हुए तीन से चार दिन बीत गया है और नोटिस में तीन दिन का समय निर्धारित था।उस रद्दी नोटिस को मैने कूड़ेदान में फेंक दिया। दम है तो केश करके दिखाएं, जिसका जबाब कोर्ट में दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। अगर इसके बाद भी वे कोर्ट में केश नहीं करते है तो मैं समझूंगा वे कायर है और यह सब जो हो रहा है वह अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए चाल चल रहे है।
वहीं धनबाद लोकसभा से चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस समर्थन करती तो हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।अगर वे नहीं समर्थन करेगी फिर भी जीत दर्ज करेंगे। सरयू राय बोकारो के सेक्टर 4 क्लासिक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि हमने राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को पत्र भेजा है, जिससे कि इंटरपोल की मदद से धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान अगर बिदेश मे भी बैठा हैँ तो उसे वहां से भी लाकर कमर में रास्ता बांधकर चौक चौराहे पर घुमाया जाए। उन्होंने कहा क़ी उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराधियों के साथ जैसा कर रहे हैं वैसा ही करना चाहिए। हम किसी के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है, इसलिए धनबाद लोकसभा चुनाव में अगर कोई साफ सुथरा व्यक्ति को टिकट मिलता है तो अच्छी बात है।







