DHANBAD: धनबाद नगर निगम के निवर्तमान पार्षद अशोक गुप्ता के नेतृत्व में कई पार्षदों ने धनबाद लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो को समर्थन का एलान किया साथ सम्मानित भी किया। समर्थन में कुल 35 पार्षदों ने लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को अत्यधिक वोटों से विजयी बनाने का संकल्प भी लिया।
वही ढुल्लू महतो ने सभी पार्षदों का धन्यवाद कर स्वागत किया। स्वागत के उपरांत सभी से भाजपा को वोट करने की अपील किया । पार्षद मनोरंजन सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा प्रत्याशी जो सदैव गरीब गुरबों , मज़दूरों और आम नागरिकों की सेवा और मदद करने का काम किये हैं धनबाद का सभी तरह विकास होगा हमसभी ढुल्लू महतो को भारी मतों से विजयी बनागेगे, साथ ही निर्वर्तमान पार्षद उच्चित महतो, अंकेश राज उर्फ पप्पू साह, पार्षद अंदिला देवी, सुमन अग्रवाल सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे सभी भाजपा प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया।







