DHANBAD : गिरिडीह की रहनेवाली रूबी देवी ने अपने ही पति के खिलाफ धनबाद थाने में शिकायत दर्ज करायी है। महिला का आरोप है कि उनके पति धनंजय सिंह का किसी पराई औरत के साथ अवैध संबंध है और पिछले दो सालों से अपनी पत्नी व बच्चों से दुरी बनाकर रखते आ रहा है। घर खर्च भी नही दे रहे है। रूबी देवी ने बताया कि पति के इस करतूत से हमारी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है, बच्चों का पालन पोषण नही कर पा रहीं हूँ, रूबी के पति धनबाद थाना क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहकर रहें है और बरवाअड्डा में एक शो रूम में कार्यरत हैं। बरवाअड्डा में नौकरी के कारण गिरिडीह आना जाना काफी कम है और पिछले दो सालों से बिल्कुल भी आना जाना बंद कर दिया है जिसके बाद ही शक हुआ कि पति का किसी औरत से नाजायज संबंध है आज पति कथित औरत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलवक्त पुलिस पीड़ित महिला के पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







