JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सोनारी में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों में मंगलवार को झड़प हो गई। अपने आप को घिरता देख दूसरे गुट के एक व्यक्ति ने गोली चला दी, गोली दो युवकों को लगी, गोली चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद युवकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।घटनास्थल पर लोगों ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी हुई है।

घटना मंगलवार की सोनारी सीएच एरिया के पास की है। क्षेत्र के अपराधी ने वही के रहनेवाले सूर्य हेंब्रम और अभय गोप नामक युवक को गोली मार दी। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में TMH में भर्ती कराया गया है।
घटना यह है कि कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों गुटों में झड़प हुई थी और दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। मंगलवार को बाटला नामक अपराधी जैसे ही उनके बस्ती में पहुंचा की फिर दोनों तरफ से बात बढ़ गई और बस्ती के लोगों ने बाटला को मारने पीटने लगे। इसी बीच अपने आप को बचाने के लिए बाटला ने पिस्टल निकाल दोनों पर गोली चला दी। इसके बाद बस्ती के लोग उग्र हो गए और बाटला को पकड़ जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की मानें तो बाटला लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले में पहले भी जेल जा चुका है. उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घायल दोनों युवक सोनारी के रहने वाले हैं। फिलहाल घायल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर हैं और पुलिस जांच में जुट गई है।







