DHANBAD: धनबाद में 25 मई को लोकसभा चुनाव होना है। आचार संहिता लागू है जिसमे कई प्रतिबंध भी है। 50 हजार रुपया से अधिक लेकर नही चलना है जिसे लेकर एसएसटी और थाना की पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही है। जिस क्रम में धनबाद जिला पुलिस ने जांच के क्रम 11 लाख 60 हजार 200 नगद राशि पुलिस ने बरामद किया है। बता दें कि धनबाद के बैंक मोड़ झरिया रोड में जांच के क्रम 2 लाख बरामद किया गया ,धनसार पुलिस ने हावड़ा मोटर के समीप पानी टंकी के पास वाहनों की औचक जाँच के दौरान एक ब्रीजा कार JH 10 BR 4985 से 9 लाख 60 हजार 200 रूपए बरामद किया गया है।

इस पूरे मामले पर विधि व्यवस्था पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र लगातार जांच अभियान चलाई जा रही है इसी क्रम में हावड़ा मोटर के पास जांच में एक कार से 9 लाख 60 हजार 200 रूपए और बैंक मोड़ से 2 लाख बरामद किये गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आचार संहिता लगा हुआ है और 50 हजार से अधिक के लेनदेन सहित अन्य तरह के प्रतिबन्ध लगा हुआ है ऐसे में इतनी रकम लेकर चलने के पीछे का क्या कारण है यह जांच के बाद सामने आएगा।







