JAMTARA : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के बरादहा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बरादहा गांव की एक आदिवासी महिला के साथ दो युवको ने छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया, असफल होने के पर महिला को जान से मारने की प्रयास किया। हो हल्ला होने के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। जिसके बाद घटना को जानकारी के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र की बरादहा गांव की एक आदिवासी महिला नहाने के लिए रविवार दोपहर 12 बजे के लगभग जोड़ियां गई थी। उसी दौरान दो युवक जोड़ियां पर महिला को पकड़ कर गलत हरकत करने के लिए जमीन पर पटक गलत हरकत करने लगा। महिला जब चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसके मुंह में हाथ डाल दिया और जीभ खींचने लगा, ताकि वह चिल्ला न सके। उसके बाद उधर से कुछ लोग को आते देख आरोपी महिला को छोड़ फरार हो गए। जिसके बाद महिला किसी प्रकार घर आई और घर वालों को इसकी जानकारी दी। वहीं घटना की सूचना पाकर मांझी परगना सरदार महासभा की जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हासदा, उपाध्यक्ष महेंद्र मंडल सहित दर्जनों की संख्या में लोग पीड़िता के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उसके बाद सभी ने घटना की करमाटांड थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर फौरन कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सरफराज अंसारी नावाडीह गांव का रहने वाला है तथा महफूज अंसारी बरियारपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया गया है।







