JAMTARA : जामताड़ा में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के अंदर में दो शिक्षिका की सड़क हादसे में दरें मौत हो गई। शुक्रवार को उदलबनी पॉलिटेक्निक कॉलेज में बेल्ट पेपर में मतदान कर लौट रही महिला शिक्षिका की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतका शिक्षिका पूनम कुसमा भगत, पॉलिटेक्निक कॉलेज उदलबनी से बेल्ट पेपर में मतदान कर लौट रही थी। उसी दौरान दुमका,जामताड़ा मुख्य मार्ग पर उदलबनी गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान रॉन्ग साइड में जाकर पीछे से ठोकर मार दिया जिससे महिला शिक्षिका सड़क पर गिर गई। वहीं स्कूटी चला रही एक और शिक्षिका सड़क के किनारे गिर गई। लेकिन अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर गिरी शिक्षिका पूनम कुसमा भगत को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी शिक्षिका घायल हो गई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों की हुई भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।
घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस और शिक्षा विभाग को दी गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था। घंटों समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि महिला शिक्षिका जामताड़ा प्रखंड के तालबेड़िया स्कूल में बीते 1 वर्ष से कार्यरत थी। शिक्षिका पलामू की रहने वाली बताई जा गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव कार्य के दौरान यह घटना घटी है, जिसकी वजह से चुनाव आयोग से बात कर मृतिका शिक्षिका के परिजनों को मुआवजे का लाभ दिया जाएगा।
आपको बता दें कि 5 दिन पूर्व एक महिला शिक्षिका उदलबनी प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेकर लौट रही थी, उसे भी तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे महिला शिक्षिका की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस घटना के बाद शिक्षकों में मातम छा गया है। वह इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।







