MADHUBANI : मधुबनी के झंझारपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सनकी दामाद ने अपनी सास,पत्नी और दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना में उसके दो बच्चें किसी प्रकार छिप कर अपनी जान बचाई। इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। वहीं घटना के बाद से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच आश्चर्यचकित है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में कर जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर बताया जाता है की आरोपी शुक्रवार को अपने एक दोस्त के साथ ससुराल आया था। रात में जब सभी सो गए तो आरोपी ने घर में रखा जाता पीसने वाली लकड़ी का डंडा और पत्थर से पहले पत्नी की हत्या कर फिर सास और दो बच्चें को भी मौत के घाट उतार कर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के समय घर में और दो बच्चें मौजूद थे। जिन्होंने किसी प्रकार छिप कर अपनी जान बचाई। सुबह होने पर दोनों बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगो को दी। जिसके बाद तो मनोयपुरे इलाके में कोहराम सा मच गया।फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपी युवक की पहचान दरभंगा जिले के सदतपुर थाना क्षेत्र के अवाम गांव के पवन महतो के रूप में हुई है।

गांव वालों के मुताबिक आरोपी शराबी था। हमेशा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था।जिस कारण पत्नी मायके में रह रही थी। वहीं आरोपी पत्नी से पैसे की भी मांग कर रहा था ताकि कुछ रोजगार कर सके। आशंका जताई जा रही है की इसी कारण कहीं आरोपी ने इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया है। फिलहाल अभी तक हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है।फिलहाल पुलिस सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है।








