DHANBAD : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को झारखंड की तीन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इन तीनों सीटों पर INDIA और NDA के बीच मुकाबला है। वहीं गांडेय उप चुनाव में भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का मुकाबला भाजपा के दिलीप वर्मा से है।

अगर पिछले लोकसभा चुनावों की बात करें तो इन तीनों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था। कोडरमा सीट से अन्नपूर्णा देवी जीती थी, तो वहीं चतरा सीट से भी सुनील सिंह ने जीत हासिल की थी। जबकि हजारीबाग लोकसभा सीट से बीजेपी के जयंत सिन्हा ने भाजपा को सीट उनकी झोली में डाली थी।

लेकिन समय समय की बात है इस बार इन तीनों सीटों पर NDA को INDIA गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है। इस बार NDA को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा लोकसभा सीट दुबारा हासिल करना एक चैलेंज से कम नहीं है।वहीं INDIA गठबंधन के लिए भी इन सीटों पर अपना खाता खोलना एक बड़ी चुनौती है। सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार जीत हासिल करने वाले जयंत सिन्हा और सुनील सिंह का टिकट बीजेपी ने काट दिया है। अब देखना है कि NDA इन दो सीटों पर अपना दबदबा कायम रख पाती है की नहीं। फिलहाल बीजेपी ने इन सीटों पर जीत को दोहराने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र आजमाया है।

NDA ने इस बार हजारीबाग सीट से बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल पर दांव खेला है। जो वो इसी जिले के रहने वाले हैं। वहीं INDIA गठबंधन के कांग्रेस ने इस सीट से बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाकर भाग्य आजमा रहे है।

अगर चतरा सीट की बात करे तो बीजेपी ने सुनील सिंह का टिकट काटकर स्थानीय नेता कालीचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी को उम्मीद है की स्थानीय होने के नाते लोग उन्हें वोट कर सांसद बनाएंगे और भाजपा इस किला को भी बचाने में सफल हो पाएगी। जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर डाल्टनगंज के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को मैदान में उतार कर जुआ खेला है।
कोडरमा सीट की बात करे तो यहां बीजेपी ने अन्नपूर्णा देवी को टिकट दिया है। उनका मुकाबला INDIA गठबंधन के सीपीआई एमएल के बगोदर इलाके के विधायक विनोद सिंह से है। उनके बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। पिछले चुनाव में अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी को बुरी शिकस्त दी थी। लेकिन इस बार वे भाजपा में शामिल होकर अन्नपूर्णा देवी लिए ही वोट मांग रहे हैं।
गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो की प्रत्याशी कल्पना सोरेन हैं। जिसका मुकाबला बीजेपी की तरफ से दिलीप कुमार वर्मा से हैं।







