DHANBAD : धनबाद के धैया चंचनी कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा स्तरीय एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, झारखंड विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी,भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो,निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता,भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा के प्रभारी सुरेश साहू, संयोजक सत्येंद्र कुमार, धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय,हरि प्रकाश लाटा ,संजीव अग्रवाल,सभी विधानसभा के प्रभारी,सह प्रभारी तथा संयोजक और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे ।

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के गारंटी पर आम जनमानस ने काफी स्नेह और समर्थन तथा विश्वास व्यक्त किया है।
धनबाद लोकसभा क्षेत्र से सभी क्षेत्रों से जो समाचार प्राप्त हुए हैं। यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ढुल्लू महतो धनबाद लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पिछले 10 वर्षों के जनहित और विकासशील कार्यों को पूरे देश की जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हो रहा है ।
झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तथा चंदनक्यारी के विधायक अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड में सभी 14 सीट भारतीय जनता पार्टी तथा आजसू जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा के प्रभारी सुरेश साहू ने कहा कि मतगणना के लिए भारतीय जनता पार्टी की भूमिका तय कर ली गई है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा में जीत का कीर्तिमान बनाएगी।







