अपनी बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था के कारण चर्चा में है जेपी हॉस्पिटल

धनबाद:अपनी चिकित्सीय कार्यशैली से धनबाद की जेपी हॉस्पिटल लगातार चर्चा में है। धैया बस्ती निवासी कविता गोराई जो वर्षों से असहनीय दर्द की पीड़ा झेल रही थी उसे जेपी अस्पताल प्रबंधन ने दर्द से निजात दिल दिया है। कविता को एल एस एस दर्द ने परेशान कर रखा था।इतनी अधिक दर्द थी कि उसे मौत कहीं अधिक आसान हो सकती है। बेतहाशा दर्द से तनाव ग्रस्त कविता ने बायपास रोड बलियापुर मंझिलाडीह जेपी हॉस्पिटल में दिखाई। विशेषज्ञ चिकित्सक ने गहन जांच के बाद पाया की उक्त महिला का एल 4,एल 5 तथा एल 6 नस के बने के कारण अनवरत दर्द हो रहा है। ऐसे में इलाज के क्रम में अस्पताल ने ऑपरेशन के माध्यम से नस को व्यवस्थित कर दी फिर क्या था वर्षों से असहनीय दर्द की पीड़ा झेलने वाली इस महिला को दर्द से राहत मिल गई। कविता को फिर से एक सामान्य जीवन जीने की नई जिंदगी मिली।कविता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए आम जनों से अपील की है कि दर्द की अनदेखी कभी ना करें वह आगे चलकर घातक बन सकती है। आमतौर पर असहनीय दर्द को लोग दर्द नियंत्रक दवा खाकर दबा देते हैं। जो आगे चलकर परेशानी में डाल देता है तथा वह लंबा खर्चा व मौत का कारण भी बन सकता है यह कहना है जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल का। उन्होंने दावा किया कि उनके अस्पताल में हर विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर पहले मरीज के मर्ज का नवीनतम तकनीक से भली-भांति पूर्ण जांच करते हैं तब पश्चात ही इलाज शुरू करते हैं दवा, खान-पान एवं एक्सरसाइज का सटीक परामर्श दे पाते हैं जिससे फल स्वरुप मरीज शीघ्र स्वस्थ लाभ ले सकता है।






