JAMTARA : झारखंड में चौथा चरण और देश के अंतिम चरण में 1 जून को होने वाली लोकसभा चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ इंडिया गठबंधन झारखंड में अपनी अस्तित्व बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वही एनडीए भी अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से दुमका लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट माना जा रहा है। भाजपा ने सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं जेएमएम ने काठीकुंड विधानसभा से सात बार विधायक रह चुके नलिन सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। दुमका लोकसभा सीट भाजपा अपनी जीत बरकरार रखना चाहती है। वहीं जेएमएम अपनी खोई हुई अस्तित्व को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को दुमका लोकसभा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधन करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन जामताड़ा के बेना काली मंदिर ग्राउंड पहुंची। जहां उन्होंने हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित किया।

कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में कभी दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने सर नहीं झुकाया तो हेमंत सोरेन कैसे सर झुका देगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ झारखंड की आवाम है। साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन के साथ है। वहीं उन्होंने भाजपा पर ही जमकर हमला बोला कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा का मुद्दही खत्म हो गया है। कहां की प्रत्येक सोमवार को नया-नया वक्त तब आ जाता है हमें आपस में लड़ने का काम आ जाता है।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संथाल परगना के उनका गुड्डा और राजकुमार तीनों सेट इंडिया गठबंधन प्रचंड बहुमत से जीत रही है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि 1जून को आप अपने इस अधिकार का प्रयोग कर झामुमो को जीत दर्ज कराएं। ये जीत दिशोम गुरु शिबू सोरेन ओर हेमंत सोरेन की होगी।कहा कि झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष है ये सिर्फ चुनाव चिन्ह ही नहीं बल्कि शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन सिद्धों कान्हू, तिलका मांझी, चांद भैरव का मान-सम्मान, स्वाभिमान और अभिमान है तीर कमान। इसे याद रखना है और एक जून को एक नंबर बटन दबाकर ललीन सोरेन को जिताकर हेमंत दादा के हाथ को मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में दुमका लोकसभा की इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन,गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।







