BOKARO : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतगणना बोकारो के कृषि बाजार प्रांगण में हुई। मतगणना काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति से चल रही थी। मतगणना में गिनती के दौरान जयराम महतो वोटो की गिनती में पिछड़ने लगे। फिर क्या यह खबर उसके समर्थक को लगी। अपनी हार को देखते हुए जयराम महतो के हजारों समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर जमा होकर भारी बवाल तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले तो बोकारो पुलिस समर्थकों को समझने का प्रयास किया। लेकिन समर्थक मानने को तैयार नहीं थे। वे उग्र होकर बवाल और नारेबाजी शुरू कर दी।

उसके बाद बोकारो पुलिस ने उग्र समर्थकों पर वाटर कैनन, आंसू गैस तथा लाठी चार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान जयराम महतो के समर्थक पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसे देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने मोर्चा संभाला और सभी को पुलिस ने खदेड़कर तथा दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू किया। जिसके बाद वह भगदड़ मच गई। जयराम समर्थक जिधर तिधर भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस मतगणना स्थल पर मोर्चा संभाल मतगणना जारी रखा। मतगणना के बाद अंतिम नतीजा एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी केनपक्ष में गया। उन्हें विजय घोषित किया गया।








