ASANSOL : पश्चिम बंगाल से सामने आया है एक हैरान कर देने वाला मामला,जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अंडे से सांप निकल आया है। जिसके बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद कई इलाकों के लोगों ने अंडा खरीदना और खाना भी बंद कर दिया है। अब अंडे में से सांप जैसा दिखने वाला यह कौन सा जीव जंतु है जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

अंडे में सांप जैसा दिखने वाला जीव कौतूहल का विषय बना
यह मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक हैरान करने वाला सामने आया है। जहां जामुड़िया के एक घर में अंडा फोड़ने के बाद उसमें से सांप जैसा जीव का बच्चा निकल आया। जैसे ही घर की महिला ने यह नजारा देखा सभी के होश उड़ गए हैं। उसके बाद तो यह मामला पूरे गांव में फैल गई। जिसने भी सुना सभी इस नजारा को देखने के लिए उमड़ पड़े। वहीं पहली बार इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

बच्चे के कहने पर ऑमलेट बनाने के दौरान दिखा यह नजारा
बता दें कि घटना जामुड़िया के खोटाडीह इलाके के रहने वाले शेख मन्नान के घर की है। सुबह शेख मन्नान पत्नी माला बीबी अपने बच्चे के लिए नाश्ता बनाने जा रही थीं। तभी बच्चों ने अपनी मां से ऑमलेट बनाने की जिद करने लगे। ऑमलेट बनाने के लिए माला बीबी ने जैसे ही अंडा फोड़ा,भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अंडे में सफेद रंग का एक लंबा सा कीड़ा था, जिसकी आंख और मुंह के अलावा लंबी सी पूंछ भी थी। दिखने में ये कीड़ा बिल्कुल किसी सांप के बच्चे जैसा लग रहा है। उसके बाद तो यह मामला पूरे गांव में फैल गई। आसपास के लोगों की अच्छी खासी भीड़ उसके घर जुट गई और सभी इस नजारा को देखने के बाद सभी इसे सांप का बच्चा बताया है। जो जिंदा था और चल रहा था।

घटना के बाद पूरे इलाके के लोग सहमे हुए है
वहीं अंडे से निकले सांप के बच्चे को देख इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है। वहीं माला बीबी यह सोचकर हैरान है की कहीं वह गलती से उस अंडे का ऑमलेट बनाकर अपने बच्चे को खिला देती तो क्या होता? अंडे से निकले सांप के बच्चे को देख इलाके के लोगों में ही नही बल्कि बच्चों मे भी डर का माहौल है। आलम ये है कि अंडा देखते ही बच्चे सांप का अंडा समझ के डर से दूर भाग रहे है।

अंडे की खरीद-बिक्री करने वालों पर बनी आफत
जामुड़िया में ये मामला जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है। ऐसे में इलाके के लोग अब अंडा खरीदने से भी परहेज करने लगे हैं। मुर्गी के अंडे से सांप का बच्चा निकलने की बात सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आसनसोल सहित कई आसपास के इलाकों में बात फैलती ही लोगों ने अंडा खाना बंद कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद अंडा बेचने वाले को लाले पड़ गए है। लोग अब अंडा खरीदने से डर रहे है। वहीं अंडे की बिक्री कम होने के कारण दुकानदारों और विक्रेताओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वैसे भी गर्मी के दिनों में अंडा ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकता खराब हो जाता है। अब देखना है कि आखिरकार यह मामला कितना सच है। आखिर अंडे में से निकला वह जीव क्या है और अंडे से कैसे निकला। जो जांच के बाद ही इस पर से पर्दा उठ सकता है। लेकिन फिलहाल पूरे आसनसोल सहित कई जिलों में इसकी जानकारी होते ही लोगों में भय सा बन गया है।








