JAMUI : जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर अंडीडीह गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित कार एक पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे पलट जाने से उसपर सवार सभी तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी मृतक पटना के बताये जाते है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रमंडी पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों को कार से बाहर निकालकर चकाई रेफरल अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से परिजनों को दे दी गई है। परिजन पटना से चकाई के लिए निकल पड़े हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद ही मृतकों के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने होटल के सामने सड़क किनारे सोए हुए थे। तभी अचानक तेज आवाज हुई तो देखा कि एक कार पेड़ से टकरा गई है और उस पर सवार लोग अंदर चीख-चिल्ला रहे हैं। इसके बाद सभी लोग दौड़ कर कार के पास पहुंचे और बचाव में जुट गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे सभी घायलों को निकाला गया। इसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे और एक महिला की देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मुंडन में शामिल होकर लौट रहे थे।

फिलहाल पुलिस सभी शवों को सदर अस्पताल में रख मृतक के परिजनों का आने का इंतजार कर रही है और कार को JCB मशीन से हटा दिया गया है। इसके पूर्व अगले माह भी यह सड़क हादसा हुआ था। जिसमे कई लोग की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।







