SUPAUL : बिहार के सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव के एक आम के बगीचे में बने गड्ढे से बुधवार को 2 बच्चों का शव मिलने की खबर के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जैसे ही दोनों बच्चों का शव गड्ढे में मिलने की जानकारी लोगों को हुई घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने आशंका जाहिर की है की दोनों बच्चों की हत्या की गई है। दोनों बच्चे मंगलवार से लापता थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है की सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव में एक आम के बगीचे में बने गड्ढे से बुधवार को 2 बच्चों का शव मिला। मंगलवार से ही दोनों बच्चे लापता थे। परिवारवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसी बीच बुधवार को दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बच्चे मंगलवार को बकरी चराने गए थे। बकरी शाम को लौट आई थी लेकिन वे दोनों नहीं आए। आशंका है की बकरी चराने के दौरान दोनों का पैर फिसल गया होगा और दोनों उस गड्ढे में डूब गए होंगे। वहीं शव देखकर लोगों को आशंका है की बच्चों की हत्या की गई है।

वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज जांच में जुट गई है।








