Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को उपायुक्त ने किया रवाना,19 जून से 26 जून 2024 तक चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम

khabar24 by khabar24
June 19, 2024
in धनबाद
0
मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को उपायुक्त ने किया रवाना,19 जून से 26 जून 2024 तक चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार 19 जून से 26 जून 2024 तक मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यपार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम जिले में भी संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में पत्रकार बंधुओं की भूमिका भी अहम है। उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु संदेश लोगों तक पहुँचाना भी हमारा उद्देश्य है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है, जिसके तहत जिला प्रशासन सहित समाज कल्याण, जनसम्पर्क कार्यालय जेएसएलपीएस की महिला संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं समेत अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला प्रशासन के अलावा सभी जिले वासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। खासकर बच्चों के माता-पिता एवं शिक्षक इसकी महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हैं। इसलिए आवश्यक है कि सभी पेरेंट्स अपने-अपने बच्चों पर अवश्य नजर रखें कि वह किसी भी गलत संगत में ना पड़े। जो भी बच्चे नशे की आदि हैं उन्हें इन सभी चीजों से बाहर निकलना भी हमारी प्राथमिकता है एवं जो भी बच्चे इसके चपेट में भी नहीं आए हैं उन्हें भी इनसे बचा कर रखना हमारी प्राथमिकता है।

जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित करने, जिला व प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें बाजार-हाट आदि में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम सहित विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, शपथ पाठ आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी।

प्रेस वार्ता के उपरांत उपायुक्त द्वारा मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर लोगो को मादक पदार्थों के विरुद्ध लोगो को जागरूक करेगी।

Previous Post

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह धनबाद उपायुक्त को पांच सूत्री मांग पत्र शोपी, मांग पूरा होने का मिला आश्वासन 

Next Post

धनबाद उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English