DHANBAD : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून 2024 को नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया था। इसी के तहत आज धनबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने भाजपा कार्यालय एक बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ क्षेत्र में 10 पौधे लगाने को कहा ताकि प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण से सभी लोग जुड़े जिससे ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सके।
भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा की प्रधानमंत्री किस तरह देश के बेहतरी के लिए कार्यक्रम चलते आए है उसी तरह पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाय इसे लेकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम सुरु किए है। उसी को आगे बढ़ाते हुए हमलोगो ने निर्णय लिया है की भाजपा के सभी कार्यकर्ता आपने अपने बूथ पर कम से कम 10 वृक्ष लगाए और देखरेख भी करे। इस अभियान से यह होगा की एक बूथ में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता है जिससे हर एक बूथ में लाखो पौधे लगेंगे जिससे ग्लोबल वार्मिग के खतरे से बचा जा सकता है।
वही धनबाद जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्कथ सार्थी ने कहा की भारत में धरती को माँ माना जाता है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान भूमि क्षरण, मिट्टी के कटाव और गिरते जल स्तर को रोकने के लिए वनीकरण द्वारा पृथ्वी के पर्यावरण की सुरक्षा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से पृथ्वी को बेहतर बनाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया। प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देश भर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए ताकि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके।
इस अभियान की सफलता हेतु जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी को संयोजक तथा महेश पासवान और उचित महतो को सह संयोजक बनाया गया है। सभी 17 मंडल में दो दो प्रभारी बनाया जायगा।







