
DHANBAD : BCCL के लोदना एरिया के ब्राह्मण बरारी बस्ती में एक बार फिर घनुवाडीह के मोहरीबांध गोलीकांड वाली घटना की पुनरावृति से इंकार नहीं किया जा सकता है। लोदना एरिया में संचालित सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना में लगातार हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरार पड़ रही है, लेकिन BCCL और आउटसोर्सिंग प्रबंधन मूकदर्शक बनी हुई है। जो किसी दिन भी विस्फोटक रूप ले सकती है और उसकी सारी जवाबदेही BCCL पर होगी।
आप को बताते चले कि इन दिनों लगातार सुशी आउटसोर्सिंग द्वारा हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। जिससे दर्जनों घरों में मोटी मोटी दरार पड़ गई है। हर बार प्रबंधन हैवी ब्लास्टिंग नहीं होने की बात कहती है। लेकिन कहावत है ना कि ढाक के तीन पात। इसी को लेकर ग्रामीणो की एक बैठक शनिवार को लोदना महाप्रबंधक के साथ हुई। लेकिन बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
वार्ता में लोदना महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि अब हैवी ब्लास्टिंग नही होगा और बहुत जल्द उच्च प्रबंधन के साथ ग्रामीणों की बैठक कर पूर्णरूप से विस्थापन पर विचार किया जाएगा। बताते चले कि ब्राह्मण बरारी के समीप सुशी आउटसोर्सिंग द्वारा हैवी ब्लास्टिंग होने से दर्जनों घरो में दरार पड़ गई है। कई बार ग्रामीणों ने आंदोलन किया है। लेकिन BCCL प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी कोई पहल नहीं किया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने उपायुक्त, डीजीएमएस, अंचल कार्यालय, एसएसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी डीजीएमएस के नियम के विरुद्ध कार्य कर रही है। हैवी ब्लास्टिंग से दर्जनों घरों में दरार पड़ी है, ब्लास्टिंग से घरों में कंपन हो रही है। ओबी डंपिंग के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गई है। स्कूल, बाजार, अस्पताल जाने और पानी लाने में लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर लोग आवाज उठाते है तो आउटसोर्सिंग प्रबंधन कानूनी कार्रवाई की धमकियां देता हैं। महाप्रबंधक के साथ बैठक में सरेस चक्रवर्ती, जोसना देवी, सुनील चक्रवर्ती, काला चंद बाउरी, पिनु चक्रवती सहित अन्य लोग थे।







