DHANBAD : ग्रामीण जलापूर्ति योजना का 25दिन से मोटर पम्प ख़राब रहने के कारण मूनीडीह के गोपीनाथ डीह, पेटिया बस्ती, बरदुभी बस्ती दुबराज डीह बस्ती पांडरकनाली बस्ती सहित गाँव के 30 हजार से अधिक जनता भीष्न गर्मी में पानी के लिए त्राहिमाम थे। जिसकी जानकारी पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद उप विकास आयुक्त से संपर्क कर जल्द मोटर को ठीक करवाने की बात कही। डीडीसी ने विधायक को आश्वासन दिया की रविवार तक खराब मोटर दुरुस्त कर दिए जाएगा।

जिसे लेकर विधायक राज सिन्हा खुद रविवार पम्प हाउस पंहुचर कार्य को देखा। इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा की देर शाम तक मोटर ठीक होने की संभावना है। सोमवार से गोपीनाथ डीह के 30,000 हजार लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। कहा की डीडीसी ने आश्वासन दिया था की जल्द कार्य शुरू हो जाएगा रविवार सोमवार से पानी मिलना सुरु हो जायेगा। वही धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से खराब मोटर मरम्मत कार्य शुरू होने से जनता मे ख़ुशी देखी गई. वही मूनीडीह की जनता धनबाद विधायक राज सिन्हा की प्रशंसा करते हुए कहा कि धनबाद विधायक राज सिन्हा जनता की सेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं. पानी बिजली जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान करवाते हैं।







