DHANBAD : धनबाद थाना अंतर्गत लॉ कॉलेज ग्राउण्ड के समीप बीते 21 जून को एक युवक अमर दीप भगत की गोली मारकर हत्या करने मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वरीय पुलिस अधिक्षक हरदीप पी जनार्दन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की डीएसपी लॉ एंड आर्डर दीपक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया था। टीम ने तकनिकी एवं मानवीय श्रोत के सहयोग से कांड में संलिप्त चार लोगो को धनबाद के अलग अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। धनबाद जेसी मल्लिक रोड से आकाश राम को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ के क्रम घटना में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अपने अन्य चारो सहयोगी के बारे में भी बताया जिसपर पुलिस ने प्रेम डोम उर्फ सोना उर्फ सोनू बाबू, सन्नी मंडल, मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुछताछ में बताया कि छीनतई करने के दौरान मृतक अमरपदीप के द्वारा छीनतई का बिरोध करने पर प्रेम डोम उर्फ सोना उर्फ सोनू के द्वारा पिस्टल से गोली मार दिया गया। चारो अभियुक्तों ने भी कांड में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार किया तथा इनके अपराध स्वीकृति बयान के आधार पर कांड में प्रयुक्त पिस्टल गोली, एवं दो मोटर साईकिल को बरामद किया गया। साथ ही मृतक अमरदीप भगत के पास से छीने गये पर्स, मोबाईल तथा सोने के अंगुठी को भी बरामद किया गया।
जानकारी हो की बीते 21 जून को अमरदीप भगत को अपरधियों द्वारा गोली मार दिया गया है जो जख्मी अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु लॉ कॉलेज ग्राउण्ड धनबाद थाना पुलिस पहुँची जख्मी का पहचान अमरदीप भगत उम्र 26 वर्ष गोबिन्दपुर थाना के रूप में की गई। उक्त जख्मी को जख्मी हालत में SNMMCH धनबाद भेजा गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक की मॉ सोनी देवी पति जय प्रकाश भगत के द्वारा गोबिन्दपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था।







