NAWADA : बिहार में नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां हैवानों ने एक तीन से चार साल की अबोध बच्ची के साथ हैवानियत की। हवस के हैवानों ने अबोध बच्ची के उम्र का भी ख्याल नहीं किया। घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश है। गांव के लोग दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग कर रहे है। घटना की लिखित शिकायत थाने में दी गई है। फिलहाल पुलिस बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कर रही है।

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि रात में घर में सभी लोग सोए हुए थे। इस बीच मंगलवार की देर रात बच्ची को उठा कर ले गया। किसी को पता नहीं चला। अचानक घर के महिला की नींद टूटी तो बच्ची नहीं थी। उसके बाद घर के सभी परिवार बच्ची को खोजे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। फिर किसी ने बताया कि पास के नदी के किनारे मुंह बांधकर एक बच्ची फेंकी हुई है। जानकारी के बाद जब हमलोग वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची दर्द से छटपटा रही है।उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून निकल रहा है। फिर हमलोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने भी दुष्कर्म की बात कही है।जानकारी के बाद बच्ची को अस्पताल में लाकर इलाज करवा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इस पूरे मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष के द्वारा की जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने बताया कि मामले को नए आपराधिक कानून के तहत दर्ज किया गया है। जांच के लिए एफएसएल टीम आकर घटनास्थल की जांच की है। वहीं फॉरेंसिक की टीम भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। जांच के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला कर उसे कठोर सजा दिलाने का काम करेगी।







