DHANBAD : NEET पेपर लीक मामले में CBI ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए बुधवार को धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र से एक युवक अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। बुधवार को CBI की टीम धनबाद पहुंची और धनबाद के सरायढेला थाना से अमन सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक उसका सहयोगी भागने में सफल रहा है। जिसकी गाड़ी को सीबीआई ने जब्त किया है।
आप को बताते चले कि NEET पेपर लीक मामले में CBI की टीम ने झारखंड से अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें हजारीबाग से जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के अलावा धनबाद से बुधवार को अमन सिंह को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है की CBI की टीम बुधवार की सुबह से ही आरोपीयों को गिरफ्तार करने के फिराक में थी।जिसके चंगुल में एक आरोपी आया, जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा। अमन सिंह सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर का रहने वाला है। जबकि दूसरा गोविंदपुर का रहने वाला है जो भागने में सफल रहा। सूत्रों का यह भी मानना है कि इस गैंग के और भी कई सदस्य धनबाद में है। जिस पर CBI की नजर बनी हुई है। जिसमे धनबाद के एक चिकित्सक का पुत्र भी है।







