MADHUBANI : मधुबनी के झौआ गांव में बुधवार को आम तोड़ने को लेकर दो पड़ोसी आपस में भीड़ गए। इस आम का विवाद इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने सरेआम आम के लिए कत्लेआम कर दिया। उसने कुदाल से काटकर एक मां-बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक सुन्दर यादव के पुत्र सरोज यादव और उसकी मां का बुधवार को मुन्नर यादव के पुत्र विजय यादव के साथ आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। झड़प खूनी खेल में तब्दील हो गया, इसी बीच सरोज यादव ने कुदाल से विजय यादव पर प्रहार कर दिया। यह देख विजय की मां उसे बचाने आई तो सरोज ने उस पर भी कुदाली से प्रहार कर दिया। कुदाल के प्रहार से विजय यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी मां की मौत अस्पताल में हो गई।
जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, मौके पर पहुंच आरोपी सरोज यादव के पिता सुन्दर यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य फरार है। दोनों पड़ोसी के बीच चार पांच दिन पहले भी विवाद हुआ था। विवाद की बात सुन सरोज यादव अपने पिता के साथ दिल्ली से एक दिन पूर्व ही आया था और बुधवार को एक बार फिर दोनों पड़ोसी आपस में भीड़ गए और मामला यहां तक पहुंच गया।
वही गांव वालों की माने तो झगड़ा जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।आम के पेड़ वाला जमीन पर पेड़ को लेकर दोनों पक्ष अपना अपना दावा कर रहे है। झगड़ा का यही कारण है। घटना के बाद पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। वही अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।।







